Jammu And Kashmir: बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने उमर अब्दुल्ला को बताया 'रत्न', उमर ने जवाब में दिया ये रिएक्शन

Jammu And Kashmir: बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने उमर अब्दुल्ला को बताया 'रत्न', उमर ने जवाब में दिया ये रिएक्शन

नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा है कि, मेरे राजनीतिक विरोधी हैं, राजनीति में विभाजन और नफरत ही होती है. उनका यह बयान ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो (Video) के रूप में सामने आया है, 
 
इस वीडियो में जम्मू कश्मीर (Jammu And Kashmir) में बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष रवींद्र रैना (Ravinder Raina) यह कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि, उमर अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष नेताओं में एक ‘रत्न' की तरह हैं.

आपको बता दे, रवींद्र रैना ने कहा कि, ‘‘जब मैं विधानसभा सदस्य बना तब उमर अब्दुल्ला भी वहां मौजूद थे. हमने देखा कि एक व्यक्ति के रूप में उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के शीर्ष नेताओं में एक रत्न की तरह हैं. इसलिए हम मित्र भी हैं.''

उन्होंने कहा कि, जब मैं कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित था. तो सबसे पहले उमर अब्दुल्ला ने मुझे फोन (Phone) कर मेरा हालचाल पूछा था. उमर अब्दुल्ला ने इस ट्वीट (Tweet) के जवाब में कहा कि, नेता लोग राजनीतिक रूप से असहमति रखते हैं, परन्तु व्यक्तिगत रूप से एक-दूसरे से नफरत नहीं करते.

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीटर (Twitter) पर ट्वीट कर लिखा की, ‘‘राजनीति में विभाजन और नफरत ही है, ऐसा क्यों माना जाता है? यह बात कहां पर लिखी है कि, राजनीतिक असहमति के लिए हमको एक दूसरे से व्यक्तिगत रूप से घृणा करनी होगी? मेरे राजनीतिक विरोधी हैं, पर मेरे दुश्मन नहीं हैं.''

उन्होंने कहा, ‘‘मैं रवींद्र रैना के अच्छे शब्दों के लिए उनका आभारी हूं.''


मोहम्मद अनवार खान